जनवरी 18, 2026 7:47 अपराह्न

printer

पाकिस्तान में कराची के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत

पाकिस्तान में कराची के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और बारह से अधिक लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। बचाव दल ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास अभी भी जारी हैं। उन्होंने बताया कि इमारत के अंदर अत्यधिक तापमान के कारण अंदर जाना असंभव हो गया है, जिससे बचाव अभियान में बाधा आ रही है।