फ़रवरी 2, 2026 12:03 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: बलूच लिबरेशन आर्मी के ‘ऑपरेशन हेरोफ़’ को विभिन्न संगठनों, हस्तियों ने दिया समर्थन

पाकिस्तान में विभिन्न विद्रोही संगठनों, राजनीतिक हस्तियों और बलूच आबादी के कुछ वर्गों ने बलूच लिबरेशन आर्मी-बी एल ए द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन हेरोफ़ के दूसरे चरण के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। बीएलए ने दावा किया कि ऐसा इसलिए किया गया है क्‍योंकि पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ समन्वित हमले शुरू करने के 15 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उसके लड़ाके बलूचिस्तान प्रांत के कई जिलों में अपनी स्थिति बनाए हुए हैं।

इससे पहले बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने कहा था कि शाल और नोशकी सहित कई जिलों में ऑपरेशन अभी भी सक्रिय है। यहां बीएलए लड़ाके पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन का नया चरण कब्ज़ा करने वाले देश और उसकी सभी सैन्य तथा प्रशासनिक संरचनाओं के खिलाफ निर्देशित है।

बलूचिस्तान के लोग वर्तमान में पाकिस्तान से अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं। बलूचिस्तान के विभिन्न मानवाधिकार संगठनों ने बार-बार प्रांत में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे दमन को उजागर किया है। इसमें बलूच नेताओं और नागरिकों के घरों पर हिंसक छापे, गैरकानूनी गिरफ्तारियां, जबरन गायब करना, हत्या करके शव फेंकने की नीति और मनगढ़ंत पुलिस मामले दर्ज करना शामिल है।