पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने नौ यात्रियों का अपहरण कर हत्या कर दी। यह घटना झोब के पास हुई। हथियारबंद हमलावरों ने यात्री बसों को रोकर यात्रियों को गोली मारी।
प्रांतीय सरकार ने बताया कि यह घटना कल देर शाम हुई। मारे गए सभी नौ लोग पाकिस्तानी सैन्य खुफिया एजेंट थे जो क्वेटा से लाहौर जा रहे थे। अभी तक किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।