जुलाई 11, 2025 1:48 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने कई बसों से नौ यात्रियों का अपहरण कर हत्या की

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कल शाम बंदूकधारियों ने कई बसों से नौ यात्रियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। गोलियों से छलनी शव रात में पहाड़ों में मिले।

 

 

हालांकि किसी भी समूह ने इस घटना की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूच विद्रोही अतीत में ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं, जब उन्होंने पूर्वी पंजाब प्रांत से आने वाले यात्रियों की पहचान करके उनकी हत्या कर दी।

 

 

बलूच लिबरेशन आर्मी उन कई विद्रोही समूहों में सबसे मज़बूत है जो लंबे समय से अफ़ग़ानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे खनिज-समृद्ध क्षेत्र में सक्रिय हैं।  बलूच उग्रवादी पाकिस्तान के अधिकारियों पर पंजाब प्रांत में खर्च के लिए उनके क्षेत्रीय संसाधनों की चोरी करने का आरोप लगाते हैं।