फ़रवरी 23, 2026 8:56 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: पीटीआई के विपक्षी सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ -पीटीआई के विपक्षी सांसदों ने आज सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने मांग की कि इमरान खान के खिलाफ लंबित सभी मामलों की तत्काल सुनवाई की जाए और उनसे उनके परिवार के सदस्यों की मुलाकात जल्द से जल्द कराई जाए।

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। वे 19 करोड़ पाउंड के भ्रष्टाचार मामले में अडियाला जेल में 14 साल की सजा काट रहे हैं। उन्हें हाल ही में सरकारी उपहारों से जुड़े एक अलग मामले में भी दोषी ठहराया गया था।

हाल के हफ्तों में उनकी बिगड़ती सेहत विशेषकर उनकी आंखों की समस्या की खबरों के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। उनके परिवार, पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनकी स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर चिंता जताई है।