फ़रवरी 27, 2026 8:05 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तान पर अफगानिस्‍तान के जवाबी हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

अफगानिस्‍तान ने कल रात पाकिस्‍तान पर जवाबी हमला किया। इस हमले में 55 पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए। कुछ दिन पहले ही पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हवाई हमले किए थे। अफगानिस्‍तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया गया कि जवाबी हमले में पाकिस्‍तानी सेना की 19 चौकियों और दो सैन्य ठिकानों पर कब्‍जा कर लिया गया। अफगानिस्तान ने पक्तिका, खोस्‍त, नांगरहार, पाक्तिया, कुनार और नूरीस्‍तान निकट पाकिस्‍तानी सैनिकों को निशाना बनाया।

अफगानिस्‍तान ने दावा किया है कि चार घंटे के इस अभियान में निर्धारित लक्ष्‍य हासिल किए गए और भारी मात्रा में विस्‍फोटक और हथियार जब्‍त किये गये। अफगानिस्‍तान ने बताया कि इस अभियान में उसके आठ सैनिक मारे गए और 11 घायल हुए। नांगरहार में एक शरणार्थी शिविर पर पाकिस्‍तान के हवाई हमले में 13 नागरिकों की मौत हो गयी।

इसके बाद पाकिस्‍तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया में कुछ स्‍थानों पर हमले किए। अफगानिस्‍तान ने कहा कि इस हमले का भी करारा जवाब दिया जाएगा।