पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने 1999 में भारत के साथ समझौते का उल्लंघन किया था। उन्होंने यह खुलासा कल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की आम सभा की बैठक में किया। बैठक में श्री शरीफ ने कहा कि तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 21 फरवरी 1999 को लाहौर घोषणा पर हस्ताक्षर किये थे। उन्होंने कहा कि समझौते का उद्देश्य शांति और स्थिरता बढ़ाना था, लेकिन इसके तुरंत बाद पाकिस्तानी सैनिकों की जम्मू-कश्मीर के कारगिल में घुसपैठ से कारगिल युद्ध शुरू हुआ। बैठक में शरीफ को सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
Site Admin | मई 29, 2024 1:50 अपराह्न
पाकिस्तान ने 1999 में भारत के साथ समझौते का किया था उल्लंघन, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने किया स्वीकार