पाकिस्तान ने आज तड़के अफग़ानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमले किए। ये हमले स्थानीय समय के अनुसार सुबह पांच बजकर चालीस मिनट पर किए गए। करीब बीस मिनट तक चले हमलों के ख़िलाफ़ अफ़ग़ान बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अफ़ग़ान अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के हमलों में आम नागरिक मारे गए हैं। पाकिस्तान ने इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।
News On AIR | मार्च 1, 2026 2:07 अपराह्न
पाकिस्तान ने अफग़ानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमले किए