फ़रवरी 1, 2026 11:46 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तान ने अटारी-वाघा चेक पोस्ट से सात भारतीयों को स्वदेश भेजा

पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट के रास्ते सात भारतीयों को स्वदेश भेज दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल इन नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया। पिछले दो साल से अधिक समय से इनके लौटने का इंतजार कर रहे, परिवारों के लिए यह भावुक मिलन था।

अटारी के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल के अनुसार, ये सभी 2023 में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान जब वे पंजाब के सीमावर्ती जिलों में अपने रिश्तेदारों की मदद कर रहे थे और अनजाने में पाकिस्तान पहुंच गए थे।इनमें से चार फिरोजपुर जिले से, एक-एक जालंधर तथा लुधियाना से और एक उत्तर प्रदेश से हैं।