पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की दूसरी बरसी पर एक राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लाहौर में रात भर छापों में कम से कम 300 पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इमरान खान ने अपने समर्थकों से देश में लोकतंत्र बहाल करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया है।
इस बीच, प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में विरोध करने के लिए कहा गया है। इमरान खान ने 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। उन्हें वर्ष 2022 में एक अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। वर्ष 2023 में इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए।