मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 25, 2024 1:37 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़गानिस्तान के पक्तिका प्रांत में 15 लोग मारे गए

अफ़गानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में पाकिस्तान द्वारा कल देर रात किए गए हवाई हमलों मे कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। अफ़गान मीडिया के अनुसार ये हमले पाकिस्तानी तालिबान को निशाना बनाकर पाकिस्तान की सीमा से सटे पहाड़ी इलाके में किए गए। हालाँकि, पाकिस्तान के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर हवाई हमलों की पुष्टि नहीं की है।

   

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिकों को निशाना बनाया और ज़्यादातर पीड़ित वज़ीरिस्तान क्षेत्र से आए शरणार्थी हैं। यह हमला पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है।