मई 21, 2025 7:54 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि स्थगित रखने का निर्णय सोच-समझकर उठाया गया कूटनीतिक कदम- उत्तम कुमार सिन्हा

सीमा पार जल मुद्दे पर जाने-माने टिप्पणीकार उत्तम कुमार सिन्हा ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि स्थगित रखने के भारत के निर्णय को सोच-समझकर उठाया गया कूटनीतिक कदम बताया है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह निर्णय लिया था। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री सिन्हा ने कहा कि भारत इस आशा के साथ अपने फैसले पर कायम रहेगा कि पाकिस्तान अपने व्यवहार में सुधार करेगा और भविष्य में सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए सहयोग करेगा। श्री सिन्हा ने आज नई दिल्ली में सिंधु जल संधि पर एक सार्वजनिक व्याख्यान में यह बात कही।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला