मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 26, 2025 8:38 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के साथ वाशिंगटन के बढ़ते रणनीतिक संबंधों का उद्देश्य भारत को दरकिनार करना नहीं है: मार्को रुबियो

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ वाशिंगटन के बढ़ते रणनीतिक संबंधों का उद्देश्य भारत को दरकिनार करना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद के साथ संबंध भारत-अमरीका के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण साझेदारी को कमज़ोर नहीं करेंगे।
अमरीका के विदेश मंत्री ने दोहा, कतर जाते समय प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक परिपक्व कूटनीतिक ढाँचे में कई देशों के साथ जुड़ने की ज़रूरत को समझता है।
 
उन्होंने भारत की कूटनीति की भी प्रशंसा की और कहा कि कूटनीति और उस तरह के मामलों में भारतीय बहुत परिपक्व हैं। उनके कुछ ऐसे देशों के साथ संबंध हैं जिनके साथ हमारे संबंध नहीं हैं। यह एक सूझबूझ और व्यावहारिक विदेश नीति को दर्शाता है।