दिसम्बर 5, 2025 7:37 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रक्षा बलों के प्रमुख के नव-सृजति पद के लिए आसीम मुनीर की नियुक्ति को मंजूरी दी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रक्षा बलों के प्रमुख -सीडीएफ के नव-सृजति पद के लिए आसीम मुनीर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। श्री मुनीर थल सेना प्रमुख भी बने रहेंगे। इससे पाकिस्तान सरकार पर सेना की पकड और भी मजबूत हो गई है। आसीम मुनीर को सी डी एफ के रूप में पाँच वर्षों के लिए तीनों सेनाओं की कमान सौंपना इस बात की पुष्टि करता है कि सेना ने एक बार फिर राजनीतिक नेतृत्व को मात दे दी है और प्रभावी रूप से सविलियन सरकार को अपने अधीनस्थ ला दिया है।  आसीम मुनीर को सी डी एफ नियुक्‍त किए जाने संबं‍धी 27वें संविधान संशोधन को शहबाज शरीफ सरकार की मंजूरी दिए जाने में देरी से इस अटकल को और भी बल मिलता है कि देश में सत्ता संघर्ष तेज हो गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला