पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में इस सप्ताह हैजा के फैलने से छह बच्चों सहित लगभग आठ लोगों की मृत्यु हो गई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कल बताया कि पिछले तीन सप्ताह में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। मुसाखेल जिले के चीना खुंडी में छह बच्चों और दो लोगों की मृत्यु हुई है। प्रभावित क्षेत्र में फिलहाल 14 हैजा रोगियों का इलाज चल रहा है। हैजा एक गंभीर संक्रमण है जो दूषित पानी या भोजन में मौजूद विब्रियो कोलेरी नामक बैक्टीरिया से होता है।
Site Admin | दिसम्बर 13, 2025 9:44 अपराह्न
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हैजा फैलने से छह बच्चों सहित आठ लोगों की मौत