जून 9, 2024 1:37 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी अपनी सजा स्थगित करवाने के लिए पहुंचीं इस्लामाबाद उच्च न्यायालय 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने इद्दत मामले में अपनी सजा स्थगित करवाने के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मामला दर्ज किया है। इससे पहले, फरवरी में अदालत ने इमरान और बुशरा बीबी-दोनों को सात-सात साल की कैद की सज़ा सुनाई थी। 

 

बुशरा बीबी के पूर्व पति ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि बुशरा और इमरान की शादी गैर-कानूनी है क्योंकि यह शादी इद्दत के दौरान की गई थी। अदालत ने माना कि यह शादी एक फर्जीवाड़ा थी।