पाकिस्तान के कराची में आज एक संदिग्ध गैस विस्फोट से एक आवासीय इमारत ढह गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट सोल्जर बाजार इलाके में हुआ अब तक 11 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने बताया है कि राहत और बचाव कार्य जारी है। पिछले महीने कराची के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग में 80 लोगों की जान चली गई थी।
News On AIR | फ़रवरी 19, 2026 2:14 अपराह्न
पाकिस्तान के कराची शहर में गैस विस्फोट,13 की मौत