मार्च 1, 2026 4:32 अपराह्न

printer

पाकिस्‍तान के कराची में हिंसक झड़पों में 10 लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्‍तान के कराची में हिंसक झड़पों में दस लोग मारे गये हैं। अमरीकी वाणिज्‍य दूतावास की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प में कई लोग घायल भी हुए हैं। इन प्रदर्शनकारियों में ज्‍यादातर लोगा शिया समुदाय के हैं। वे अमरीका-इज़राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍लाह अली खमनेई के मारे जाने की खबरों के बाद प्रदर्शन कर रहे थे। अधिकारियों ने अब स्थिति नियं‍त्रण में बताई है। इस क्षेत्र में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।