पाकिस्तान के कई प्रमुख मानवाधिकार संगठनों और कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा बलाच खान बाली को जबरन गायब किए जाने के खिलाफ आवाज उठाई है। इस घटना को क्षेत्र में उत्पीड़न के एक निरंतर चलन का हिस्सा माना जा रहा है। बलूच राष्ट्रीय आंदोलन की मानवाधिकार शाखा पांक के अनुसार 36 वर्षीय बलाच खान बाली को पाकिस्तानी सेना के जवानों ने 3 दिसंबर को केच जिले के तुर्बत शहर के सलाला बाजार से उठा लिया था। बलूच वॉयस फॉर जस्टिस -बी वी जे ने इस अपहरण की कड़ी निंदा की और इसे बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने की घटनाओं का सिलसिला बताया। उन्होंने मानवाधिकार संगठनों से मामले की जांच करने की मांग करते हुए उनकी तत्काल रिहाई का आग्रह किया।
Site Admin | दिसम्बर 5, 2025 8:17 पूर्वाह्न
पाकिस्तान के कई प्रमुख मानवाधिकार संगठनों और कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा बलाच खान बाली को जबरन गायब किए जाने के खिलाफ आवाज उठा