मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 22, 2025 7:16 अपराह्न

printer

पाकिस्‍तान की कराची के मलीर जेल से रिहा किए गए 22 मछुआरों को आज भारत को सौंप दिए जाने की उम्मीद

पाकिस्‍तान की कराची के मलीर जेल से रिहा किए गए 22 मछुआरों को आज भारत को सौंप दिए जाने की उम्मीद है। मछुआरों को कल उनकी सजा पूरी होने के बाद जेल से रिहा किया गया। ये मछुआरे मुख्य रूप से गुजरात और दीव के तटीय इलाकों से हैं। कथित तौर पर पाकिस्तानी जलक्षेत्र में घुसने के बाद पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने उन्हें पकड़ लिया था। हमारे संवाददाता ने बताया कि इन मछुआरों की रिहाई की खबर से तटीय गुजरात में रहने वाले उनके परिवारों में खुशी की लहर है।