पाकिस्तान का लाहौर शहर आज भी वैश्विक प्रदूषण में शीर्ष पर बना हुआ है। यहाँ वायु गुणवत्ता सूचकांक तीन सौ से अधिक है। आज भी धुंध छाई रही। लाहौर में आज सुबह सूचकांक पांच सौ 63 दर्ज किया गयाद्य। यह खतरनाक श्रेणी में है। लाहौर के साथ, कराची भी दुनिया के शीर्ष दस सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। एक सौ 54 के साथ यह शहर सूची में सातवें स्थान पर रहा। इस बीच, पंजाब के फैसलाबाद क्षेत्र में एक हजार 37 दर्ज किया गया। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों से एक सौ 19 गुना अधिक है। यह पाकिस्तान में वायु गुणवत्ता संकट की गंभीरता को दर्शाता है।
Site Admin | अक्टूबर 29, 2025 5:58 अपराह्न
पाकिस्तान का लाहौर शहर आज भी वैश्विक प्रदूषण में शीर्ष पर
 
		