मई 7, 2025 9:00 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के शिविरों के विरुद्ध भारत की कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के शिविरों के विरुद्ध भारत की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सभी लोग जानते थे, कुछ होने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे आशा करते हैं दोनों देशों के बीच तनाव जल्द ही दूर हो जाएगा।

 

इस बीच, अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वे भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुई स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री रुबियो ने कहा कि अमरीका   के राष्ट्रपति मामले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत औऱ पाकिस्तान, दोनों देशों के नेताओं के साथ बातचीत जारी रखेंगे।

 

वहीं, अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में हुई बैठक पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमरीका कई स्तरों पर दोनों देशों के संपर्क में रहेगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका को इस नाजुक स्थिति से जुड़े घटनाक्रम के संबंध में आ रही खबरों की जानकारी है औऱ इस पर चर्चा की जा रही है।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला