इस्लामिक स्टेट आतंकी गुट ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कल शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। इसमें 31 लोग मारे गए और 170 घायल हुए थे। आतंकवादी गुट ने हमलावर सैफुल्लाह अंसारी की एक तस्वीर भी जारी की है।
उसने इस हमले को अपने वैचारिक विरोधियों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा बताया है। इस हमले को 2008 में मैरियट होटल बम विस्फोट के बाद पाकिस्तान की राजधानी में हुआ सबसे घातक हमला बताया जा रहा है।