पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज एक शिया धार्मिक केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत हो गयी और 170 लोग घायल हुए हैं। यह धमाका शहजाद नगर क्षेत्र के तरलाई इमामबारगाह में हुआ। पुलिस के अनुसार आत्मघाती बम हमलावर को इमामबारगाह के गेट पर रोका गया था लेकिन उसने डिटोनेट करके खुद को उड़ा दिया। पाकिस्तान चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रवक्ता के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया कि अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। घायलों को इलाज के लिए पॉलीक्लिनिक भेज दिया गया है।
News On AIR | फ़रवरी 6, 2026 5:28 अपराह्न
पाकिस्तान: इस्लामाबाद में शिया धार्मिक केंद्र पर आत्मघाती हमला, 31 की मौत