नवम्बर 17, 2025 10:39 अपराह्न

printer

पाकिस्तान अवामी तहरीक-पीएटी राजनीतिक दल और महिला शाखा सिंधियानी तहरीक के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं

पाकिस्तान अवामी तहरीक-पीएटी राजनीतिक दल और महिला शाखा सिंधियानी तहरीक के कार्यकर्ता 27वें संविधान संशोधन, कॉर्पोरेट खेती, सिंधु नदी पर नई नहरों, ऑनर किलिंग और सिंध प्रांत के संसाधनों के शोषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। पार्टी अध्‍यक्ष वसंद थारी ने कहा कि यह संशोधन लोकतांत्रिक अधिकारों पर खतरा है। उन्होंने शासकों पर सिंध के खनिज और अन्य संसाधनों का दोहन करने के लिए संविधान को विकृत और मौलिक अधिकारों को निलंबित करने तथा 27वें संशोधन के माध्यम से न्यायपालिका को अपने अधीन करने का आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला