पाकिस्तान की आतंकरोधी अदालत ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान के खिलाफ वर्ष 2024 के एक विरोध प्रदर्शन मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। रावलपिंडी की एक अदालत ने यह कदम अलीमा को इससे पहले निर्देशों के बावजूद पेश न होने पर उठाया। यह मामला नवंबर 2024 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के विरोध प्रदर्शन से संबंधित है और इसमें गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन, नारे लगाने, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी के आरोप हैं। अदालत ने मामले से जुड़े दो जमानतदारों के खिलाफ भी गैर-जमानती वारंट जारी किए। अलीमा की याचिका खारिज होने के बाद उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया गया।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 8:34 अपराह्न
पाकिस्तान: अलीमा खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी