पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर चमन में भारी गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने के एक दिन बाद शांति है।
गोलीबारी में पाकिस्तान के तीन नागरिक घायल हुए हैं। अफगान अधिकारियों ने बताया है कि सीमा पार पाँच लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अफगान बलों ने बदानी इलाके में मोर्टार दागे, जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर स्पिन बोल्डक में हमले की शुरुआत करने का आरोप लगाया।
पाकिस्तानी सेना ने कल कहा कि अफगान बलों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका करारा जवाब दिया गया। क्वेटा में अधिकारियों ने बताया कि यह गोलीबारी शुक्रवार रात करीब 10 बजे शुरू होकर देर रात तक जारी रही।
इस्तांबुल में तीन दौर की वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत ठप होने के बाद यह झड़पें हुईं।