मार्च 5, 2026 2:28 अपराह्न

printer

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष का प्रभाव भारत पर भी पड़ सकता, सीमा पर हाई अलर्ट

भारतीय गुप्‍तचर एजेंसियों ने कहा है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष का प्रभाव भारत पर भी पड़ सकता है और इसे देखते हुए सीमा पर हाई अलर्ट है। एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि अनुसार करीब एक से डेढ़ हजार आतंकी जम्मू-कश्मीर सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश में हैं। हालांकि अफगान तालिबान ने संकट के समाधान के लिए संघर्ष के बजाय बातचीत को प्राथमिकता देने की बात कही है, लेकिन पाकिस्‍तान अपने रुख पर अड़ा हुआ है।

 

यह संघर्ष ऐसे समय में हो रहा है जब लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन भारत पर बड़े हमले की योजना बना रहे हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ये दोनों संगठन हताश हैं। पाकिस्‍तान के आईएसआई से जुडे कई लोग देश में मौजूद हैं और सुरक्षा एजेंसियों की ​​इन पर कड़ी नजर है।

   

एजेंसियों के अनुसार पंजाब की सीमा पर भी खालिस्तान समर्थक तत्वों ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमारे सुरक्षा बल घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने में सक्षम हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला