पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने कल बलूचिस्तान के खुज़दार ज़िले में एक निर्माण स्थल से 18 मज़दूरों का अपहरण कर लिया। हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोक पर मज़दूरों को ले जाने से पहले कई वाहनों में आग भी लगा दी। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने पहले गार्ड को अपने कब्ज़े में लिया और फिर मज़दूरों को एक अज्ञात स्थान पर ले गए।
Site Admin | अक्टूबर 25, 2025 11:14 पूर्वाह्न
पाकिस्तान: अज्ञात बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान के खुज़दार ज़िले में 18 मज़दूरों का अपहरण