मार्च 4, 2026 1:58 अपराह्न

printer

पाकिस्तानी सेना पर इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रांत को अफगानिस्तान में हमलों के निर्देश देने का आरोप

पाकिस्तानी सेना ने इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रांत को अफगानिस्तान में व्यापक स्तर पर हमले करने का निर्देश दिया है, जिनमें आम नागरिकों को भी निशाना बनाया जाए। खुफिया ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि युद्ध के अंत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है क्योंकि तालिबान और पाकिस्तानी सेना दोनों ही पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। तालिबान के बार-बार कहने के बावजूद कि बातचीत ही समस्या का एक मात्र समाधान है, पाकिस्तानी सेना ने संवाद करने से इनकार कर दिया है।