अप्रैल 24, 2025 5:17 अपराह्न

printer

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वर्तमान वैध वीजा भी 27 अप्रैल से रद्द कर दिए जाएंगे। इसके अलावा पाकिस्‍तानी नागरिकों को जारी किए गए चिकित्‍सा वीजा भी 29 अप्रैल तक ही वैध होंगे।

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा की निर्धारित समय से पहले देश छोड़ देना चाहिए। भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा न करने की सलाह भी दी गई है। पाकिस्तान में मौजूद भारतीयों से शीघ्र स्‍वदेश लौटने को कहा गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला