नवम्बर 5, 2025 9:12 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्‍तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ पर आईसीसी ने दो मैचों का प्रतिबंध लगाया

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में आचार संहिता का उल्‍लंघन करने के आरोप में पाकिस्‍तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है। एक बयान में आईसीसी ने बताया कि मैच रेफरियों के एलीट पैनल के सदस्‍यों द्वारा सुनवाई किए जाने के बाद रऊफ के विरुद्ध अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की गई है। रऊफ पर उनके मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है।

 

आईसीसी के फैसले के बाद रऊफ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्‍तान के पहले दो एक दिवसीय मैच में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर भी 28 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल में खेल भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे थे। हालांकि, बुमराह को सिर्फ चेतावनी और एक डीमेरिट अंक देकर छोड़ दिया गया।