पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारहमासी स्वात नदी में आज अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के कम से कम अठारह सदस्य डूब गए। यह परिवार इस क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों के समूह का हिस्सा था जो तेज बारिश के कारण बढ़ते पानी में फंस गया था। सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
स्वात नदी में ख्वाजाखेला में पानी का स्तर 77 हजार सात सौ 82 क्यूसेक तक बढ़ने के बाद प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इस क्षेत्र में जारी तेज बारिश के कारण यहां बाढ़ का संकट पैदा हो गया है।