मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 27, 2023 8:48 अपराह्न

printer

पांवटा में 26 से 28 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का होगा आयोजन

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा। उपायुक्त सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज बुधवार को नाहन में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगितायें शामिल रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जायेगा।

उपायुक्त ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर परम्परागत ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ मेले के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला