जनवरी 21, 2025 3:48 अपराह्न

printer

पांच दिवसीय दक्षिण भारत विज्ञान मेला-2025 पुद्दुचेरी में शुरू

पांच दिवसीय दक्षिण भारत विज्ञान मेला-2025 आज पुद्दुचेरी में शुरू हुआ। पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने मेले का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम देश को आगे ले जाएगा। उन्होंने दक्षिण भारत विज्ञान मेले को ज्ञान, नवाचार और रचनात्मकता का अवसर बताया। उपराज्यपाल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ऐसी प्रदर्शनियों के लिए अतिरिक्त धनराशि आवंटित करने का भी आग्रह किया।

पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने इस अवसर पर कहा कि किसी देश की प्रगति उस देश की विज्ञान में प्रगति पर निर्भर करती है। पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए. नमस्सिवायम ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। पुद्दुचेरी के अलावा, दक्षिण भारतीय राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना के शिक्षक और छात्र मेले में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मेले का आयोजन स्कूल शिक्षा निदेशालय, पुद्दुचेरी द्वारा विश्वेश्वरैया औद्योगिक और प्रौद्योगिकी संग्रहालय, बेंगलुरु के सहयोग से किया जा रहा है।