मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 15, 2024 6:51 अपराह्न

printer

पांचवें, छठवें और सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है

प्रदेश में पांचवें, छठवें और सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के मुखिया, वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक अलग अलग लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा, रोड शो और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इस क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा की पूर्ववर्ती सरकारें भ्रष्टाचार और माफिया राज को बढ़ावा दे रही थीं। यह क्षेत्र अवैध खनन के लिए बदनाम हो गया था, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही यहां मच रही लूट समाप्त हो गई। इसके बाद उन्होंने जालौन, झांसी और लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित किया।

उधर, जनपद बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के समर्थन में जन सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब तक हुये चुनाव में भाजपा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। जनता तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये उत्साहित है। उधर, श्रावस्ती में अपना दल की वरिष्ठ नेता अनुप्रिया पटेल ने भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के खोखले भाषणों से मतदाता संतुष्ट होने वाला नहीं है। चार चरणों का चुनाव संपन्न होने के बाद जनता ने भाजपा एनडीए को पूर्ण समर्थन देने का मन बना लिया है।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेष यादव ने बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट और फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार के लिये प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चार सौ पार का नारा दे रही है, मगर देष की एक सौ चालीस करोड़ जनता ने इन्हें एक सौ चालीस सीटों से ज्यादा न देने का मन बना लिया है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने मोहनलालगंज सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार कौषल किशोर के लिये प्रचार किया।