मई 15, 2024 3:35 अपराह्न

printer

पांचवें और छठे चरण के चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न दलों के स्टार प्रचारकों का आने का सिलसिला जारी

झारखंड में पांचवें और छठे चरण के चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न दलों के स्टार प्रचारकों का आने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में एनडीए के पक्ष में जनसभा निर्धारित है। गिरिडीह जिले के देवरी में कोडरमा संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में जबकि धनबाद में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
    दूसरी ओर गिरिडीह के बेंगाबाद में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इंडी गठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधान सभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा कर वोट मांगेंगे। इस मौके पर कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहेंगी। तेजस्वी यादव की आज चार चुनावी सभाएं तय है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला