नवम्बर 5, 2025 10:15 अपराह्न

printer

पांचवीं राष्ट्रीय समुद्री मत्स्य पालन गणना 2025 पुद्दुचेरी में शुरू हुआ

पांचवीं राष्ट्रीय समुद्री मत्स्य पालन गणना 2025 का कार्य आज केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के सभी चार क्षेत्रों में शुरू हुआ। इस गणना का उद्देश्य समुद्री मत्स्य पालन क्षेत्र पर व्यापक आंकड़े एकत्रित करना है। इस गणना में मछुआरों की संख्‍या, मछली पकड़ने वाले जहाज, लैंडिंग केंद्र और तटीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियां शामिल हैं।

पुद्दुचेरी में कुल 66 कर्मियों को गणना के लिए तैनात किया गया है। इन कर्मियों को दो दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षण आई.सी.ए.आर – सी.एम.एफ.आर.आई द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर वास्तविक समय में आंकड़े एकत्र करने पर आधारित था।

यह राष्ट्रव्यापी गणना केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण द्वारा संयुक्त रूप से कार्यान्वित की जा रही हैं। यह पहला डिजिटल समुद्री मत्स्य पालन गणना सर्वेक्षण 18 दिसंबर, 2025 तक चलेगा।