पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण रांची समेत राज्यभर में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। रांची के कांके और मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ठंड की स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सात जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, रामगढ़, बोकारो तथा धनबाद के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।