मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 15, 2024 1:45 अपराह्न

printer

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेश में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन और तेज ठंड पड़ेगी। कल प्रदेश के आधे हिस्से में सर्द हवाएं चलीं। वहीं, आज भोपाल, इंदौर समेत 36 जिलों में शीतलहर, कोल्ड डे का अलर्ट है।

 

शुक्रवार-शनिवार की रात में भी प्रदेश में रिकॉर्ड ठंड पड़ी। राजधानी भोपाल में एक ही रात में 4 डिग्री पारा लुढ़ककर 3.8 डिग्री पर आ गया। इस कारण पिछले 10 साल में दूसरी सबसे ठंडी रात रही। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

वहीं पचमढ़ी में 2,शाजापुर में 2.5, उमरिया में 2.8, मंडला में 3, रायसेन में 3.8, राजगढ़ में 4 और नौगांव में 4.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। विभाग ने शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर और शहडोल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबलपुर और शहडोल में शीतलहर चलेगी, जबकि बाकी जिलों में बर्फ तक जम सकती है।

 

मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, देवास, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, सिंगरौली में शीतलहर चल सकती है।