फ़रवरी 11, 2026 12:02 अपराह्न

printer

पहले मुंबई जलवायु सप्ताह का आयोजन 17 से 19 फरवरी तक

मुंबई में पहले मुंबई जलवायु सप्ताह का आयोजन 17 से 19 फरवरी तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिल गेट्स, हिलेरी क्लिंटन और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुंबई जलवायु सप्ताह ग्लोबल साउथ के जलवायु नेतृत्व के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। इसमें राष्ट्राध्यक्ष, व्यापारिक नेता, जलवायु नवप्रवर्तक, परोपकारी, युवा और सामुदायिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य जलवायु संवाद को कार्रवाई में बदलना है।

   

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि यह आयोजन शहर स्तर से लेकर वैश्विक स्तर तक जलवायु कार्रवाई के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और लचीले और टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए विश्व स्तर पर भागीदारों के साथ सहयोग करने के लिए महाराष्ट्र की तत्परता को उजागर करता है। तीन दिन का यह कार्यक्रम हब-एंड-स्पोक मॉडल पर आधारित होगा, जिसमें जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में नेतृत्व संबंधी चर्चाएं, नवाचार चुनौतियां, युवा पहल और जलवायु समाधान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।