मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 12, 2025 1:47 अपराह्न

printer

पहली महिला हॉकी इंडिया लीग का आगाज आज से रांची में होगा

आज से रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहली महिला हॉकी इंडिया लीग का आगाज होगा। शाम साढ़े सात बजे विधायक कल्पना सोरेन लीग का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद पहला मुकाबला दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओड़िशा वारियर्स के साथ होगा। यह मैच रात आठ बजकर चालीस मिनट पर शुरू होगा। महिला हॉकी इंडिया लीग के पहले संस्करण में चार टीमें भाग ले रही हैं। इनमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वारियर्स, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब शामिल हैं। 15 दिन का लीग चरण 24 जनवरी तक चलेगा और फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा। प्रत्येक टीम एक-दूसरे के साथ दो बार खेलेगी और शीर्ष दो टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। रांची में 11 मैच खेले जाएंगे जबकि दो मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।