जुलाई 25, 2025 2:16 अपराह्न

printer

पहली बार 2000 से अधिक वैज्ञानिकों के दल ने विकसित कृषि संकल्‍प अभियान के तहत 7900 से अधिक गांवों का दौरा किया: केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पहली बार 2000 से अधिक वैज्ञानिकों के एक दल ने विकसित कृषि संकल्‍प अभियान के तहत 7900 से अधिक गांवों का दौरा किया। राज्‍यसभा में एक प्रश्‍न का उत्‍तर देते हुए श्री चौहान ने कहा कि वैज्ञानिकों ने प्रत्‍येक गांव की कृषि-जलवायु  स्थितियों पर विस्‍तृत जानकारी एकत्र की। उन्‍होंने कहा कि किसानों को खेती के लिए मिट्टी के पोषक तत्व, उपयुक्त बीज की किस्में और फसल उगाने की तकनीक की भी जानकारी दी गई।