मार्च 13, 2025 1:50 अपराह्न

printer

पहली बार जी-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह बैठक की मेज़बानी करेगा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका पहली बार जी-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह बैठक की मेज़बानी करेगा। यह बैठक वर्चुअल माध्‍यम से 18 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित होगी। इसमें जी-20 सदस्य देशों के साथ-साथ यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

 

व्यापार और निवेश कार्य समूह की चार प्रस्तावित बैठकों में से यह पहली बैठक होगी। इसकी अंतिम बैठक अक्टूबर में होगी। पहले सत्र में विश्व व्यापार संगठन, संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन और अफ्रीकी क्षेत्रीय समुदाय जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी हिस्‍सा लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला