पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू हो जाएगी। लखनऊ संभाग के जनपदों में अलग-अलग तिथियों में खरीद होगी। हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में पहली अक्टूबर तथा लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पहली नवंबर को खरीद होगी। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 23 सौ रुपये और धान ग्रेड-ए का दो हजार 320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग और अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4 हजार क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कराने का निर्देश दिया है।
Site Admin | सितम्बर 30, 2024 9:03 अपराह्न
पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू हो जाएगी