मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 24, 2025 10:54 पूर्वाह्न

printer

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पुणे निवासी कौस्तुभ गणबोटे और संतोष जगदाले के पार्थिव शरीर को आज पुणे लाया गया

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पुणे निवासी कौस्तुभ गणबोटे और संतोष जगदाले के पार्थिव शरीर को आज सुबह पुणे लाया गया। आज सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता कश्मीर में फंसे राज्य के पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाना है। उनकी वापसी के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

 

राज्य के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चार घायल पर्यटक सुरक्षित हैं। महाराष्ट्र के अन्य पर्यटकों के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किये जा रहे हैं जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में हैं।

 

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के एक अन्य मंत्री गिरीश महाजन जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं। श्री शिंदे ने कल महाराष्ट्र में फंसे नागरिकों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

राज्य प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर जम्मू-कश्मीर में उनके कोई रिश्तेदार या परिचित हैं तो वे जिला अधिकारियों को सूचित करें। इसके लिए महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा 022-22027990 शुरू की गयी है।

 

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे महाराष्ट्र में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी है।