फ़रवरी 18, 2025 8:51 अपराह्न

printer

पश्चिम सिंहभूम जिले में खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शासी निकाय ने पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए

पश्चिम सिंहभूम जिले में खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शासी निकाय ने पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित शासी निकाय की बैठक में राज्य के भू राजस्व परिवहन एवं निबंधन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा शामिल हुए।

 

बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की राशि को ग्राम सभा के माध्यम से खर्च करने पर जोर दिया गया।