पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन विभिन्न उग्रवादी घटनाओं में 13 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सरकारी सेवाओं में स्थाई नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। जिला स्तरीय अनुकंपा समिति ने इसका अनुमोदन किया है।
समिति ने ज़िले में उग्रवादी घटनाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों से आवेदन मांगा था। समिति ने सरकारी सेवाओं में कार्यरत मृत्त व्यक्तियों के 34 आश्रितों को भी नियुक्ति देने का निर्णय लिया है।