पश्चिम बंगाल में सभी 42 सीटों के रुझान मिल रहे हैं। एन.डी.ए. 19, और आई.एन.डी.आई.ए. 23 सीटों पर आगे हैं।
भारतीय जनता पार्टी 19, तृणमूल कांग्रेस 22, कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के शांतनु ठाकुर और कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी आगे चल रहे हैं। भाजपा के निशित प्रमाणिक और लॉकेट चटर्जी, तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा, सौगत रॉय, सुदीप बंदोपाध्याय और युसुफ पठान पीछे चल रहे हैं।