अक्टूबर 16, 2025 9:22 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से सैकड़ों से ज्यादा नाम हटाए गए

 

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस वर्ष जून से सितंबर तक पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से सैकड़ों से ज़्यादा नाम हटा दिए हैं। माना जा रहा है कि ये नाम बांग्लादेशी नागरिकों के हैं। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने पश्चिम बंगाल के 10 ज़िलों में 112 बांग्लादेशियों की पहचान की है। 750 लोगों के ख़िलाफ़ जाँच जारी है। कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली हवाई अड्डों से बांग्लादेशी नागरिकों के पास भारतीय मतदाता पहचान पत्र मिलने की सूचना मिली है।